राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

परसा उत्तरी व दक्षिणी पंचायतों में एकमा विधायक ने सुनी जन समस्याएं

परसा उत्तरी दक्षिणी पंचायतों में एकमा विधायक ने सुनी जन समस्याएं

  • नाले की सफाई मरम्मत कराने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

एकमा (सारण)। आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करने, स्थानीय जन समस्याओं को सुनने-समझने व उनके शीघ्र सामाधान हेतु एकमा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के नवनिर्वाचित राजद विधायक श्रीकांत यादव अपने पंचायतवार जनता दर्शन धन्यवाद यात्रा के क्रम में सोमवार को परसागढ उत्तरी व परसागढ दक्षिणी पंचायतों के विभिन्न गांवों की जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान जनता-जनार्दन द्वारा विधायक श्री यादव को फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। विधायक श्री यादव ने परसागढ़ उत्तरी में स्थित प्राचीन ब्रह्म स्थान में पहुंच कर श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी जन समस्याएं सुनीं। परसागढ़ उतरी के ग्रामीणों ने गांव में बदतर स्थिति में पड़े नाले की सफाई कराने व मरम्मत कराने का विधायक से आग्रह किया। इसके साथ ही विधायक श्रीकांत यादव ने नाले की सफाई, मरम्मती सहित समस्याओं के त्वरित सामाधान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उधर परसा दक्षिणी पंचायत के भुंधरी गांव में ग्रामीण प्रदीप कुमार महतो के पिता के श्राद्धकर्म में भी विधायक शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं पचुआं गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत के शिकार 55 वर्षीय प्रेमचंद कुशवाहा व एक युवक गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों से विधायक ने मुलाकात करके सांत्वना दी। वहीं करंट से जख्मी युवक के समुचित उपचार हेतु प्रबंध कराया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व एकमा सीओ से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक के धन्यवाद यात्रा में मुखिया अशोक राय, अवधेश यादव, सुभाष यादव, मनोज कुमार, डॉ. अनिल कुमार यादव, हरेराम यादव, अनिल राय, दीपक कुशवाहा, शिवनाथ राम, मोहन सिंह, शहाबुद्दीन, मंटू पटेल, डॉ. शैलेश, होशिल प्रसाद, अहमद पटेल आदि शामिल थे। इसके पूर्व रविवार को एकमा विधायक श्री यादव ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र के देवपुरा व बलिया कोठी पंचायत के बलिया, टेसुआर, ससना, जमनपुरा, खजुआन, देवपुरा आदि गांवों में जनसमस्याओं को सुनने के साथ किया था। इस यात्रा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल जल, सड़क आदि अपनी समस्याओं को ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष रखी। इस दौरान विधायक श्री यादव ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की जन समस्यायें सुनकर उनके शीघ्र सामाधान का भरोसा दिलाया।