काम के सिलसिले में बैंगलोर गए युवक की हत्या, रूम के पीछे जंगल से संदिग्ध हालत में मिला शव
- परिजनों द्वारा ठीकेदार पर पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 12 निवासी चंद्रिका महतो के 19 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार महतो की बैंगलोर में ठेकेदार द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश बीते कुछ महीने पहले राजमिस्त्री के काम के सिलसिले में अपने ही गाँव के ठेकेदार धर्मेंद्र महतो के पास बैंगलोर गया था। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश कुछ महीने पहले ही रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं० 14 गोदना ब्राह्मणटोली डीह निवासी अर्जुन महतो के पुत्र ठीकेदार धर्मेंद्र महतो के साथ उनके साइड पर काम करने गया था कुछ दिन काम करने के बाद ठीकेदार द्वारा दिए गए मजदूरी से असंतुष्ट होकर वह रविवार को दूसरे जगह काम करने जा रहा था तभी इसकी सूचना ठीकेदार व उसके भाई को मिलते ही वह ओमप्रकाश को ढूंढते हुए बस स्टैंड पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और उसे रूम पर लेकर आ गए। परिजनों ने ठीकेदार व उसके भाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठीकेदार धर्मेंद्र महतो और उसके भाई धुरेन्द्र महतो ने मिलकर उनके पुत्र ओमप्रकाश कुमार महतो की हत्या हत्या कर रूम के पीछे जंगल में मृतक के शव को फेंक दिया। परिजनों को सोमवार की सुबह जब इसकी सूचना मिली तो परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया और गाँव में मातम सा छा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग