गंगा मिशन के सदस्यों का एनसीसी कैडेटस ने किया जोरदार स्वागत
- अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप ने अंग वस्त्र से किया सम्मानित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। गंगा स्वच्छता जागरूकता पर निकले अतुल गंगा के सदस्यों का स्वागत सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय मांझी के प्रांगण में एनसीसी कैडेटों ने किया। गंगा स्वच्छता सन्देश के साथ यूपी के प्रयागराज से निकले मुण्डमाल परिक्रमा गंगा मिशन के सदस्यों के स्वागत समारोह का नेतृत्व 25 बिहार बटालियन के सीओ कर्नल प्रवीण देव् तथा 7 बिहार बटालियन के कर्नल एन एल एस यादव एक सौ कैडेटों तथा ए एन ओ के साथ किया। गंगा मिशन टीम का नेतृत्व कर रहे कर्नल मनोज केश्वर उर्फ कर्नल माइक ने कहा कि गंगा हमारी जीवन धारा है इसे साफ रखना हम सब की जबाबदेही है। गंगा स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कर्नल माइक ने कहा कि यह टीम छह हजार किमी की यात्रा करेगी। टीम के सदस्य हिरेन भाई पटेल ने कहा कि गंगा यात्रा गंगा किनारे बसने वाले क्षेत्रों में लोगों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी। प्रदूषण ने गंगा की हालत दयनीय कर दिया है। गंगा में गिरते नाले गंगा प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। इन्हें रोकना होगा। साथ ही फैक्ट्रियों से निकले केमिकल को भी गंगा में गिरने से रोकना होगा। इससे पूर्व मांझी में संचालित अनुभव जिंदगी का नामक सोशल मीडिया ग्रुप के संचालक मनोज कुमार सिंह ने मिशन में शामिल सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। राम जयपाल कॉलेज के ए एन ओ कैप्टन शकील अहमद अता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन जगदम कॉलेज के कैप्टन विश्वामित्र पाण्डेय ने किया। टीम के सदस्यों में कर्नल आर पी पाण्डेय कर्नल देव् अडेनी गोपाल शर्मा रोहित उमरांव रोहित जाट बन्दू बिन्नी शगुन त्यागी आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सूबेदार शब्बीर राज कुमार जिया लाल एच एन सिंह डॉ विश्वम्भर पोद्दार अरविंद सिंह राहुल गुप्ता तारकेश्वर तिवारी आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग