राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मांझी पूर्वी तथा पश्चिमी पंचायत को आपस में विलय कर एक नया नगर पंचायत बनाये जाने के को ले स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलन करने की घोषणा की

मांझी पूर्वी तथा पश्चिमी पंचायत को आपस में विलय कर एक नया नगर पंचायत बनाये जाने के को ले स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलन करने की घोषणा की

संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मांझी (सारण)। मांझी पूर्वी तथा मांझी पश्चिमी पंचायत को आपस में विलय कर एक नया नगर पंचायत बनाये जाने के बिहार कैबिनेट के फैसले के विरोध में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व पूर्व प्रतिनिधियों ने आंदोलन करने की घोषणा की है। स्थानीय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नगर विकास मंत्री तथा सारण के डीएम को ज्ञापन भेजकर अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया अख्तर अली तथा राहुल गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत बनाये जाने के प्रस्ताव की आहट पाकर 8 फरवरी 2016 को दोनों पंचायतों के ग्रामीणों की आम सभा में एक प्रस्ताव पारित कर नगर पंचायत बनाने से रोकने की मांग की गई थी। ज्ञापन पर एक हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया था। सोमवार को भेजे गए ज्ञापन में यह कहा गया है कि उक्त दोनों पंचायतों की अस्सी फीसदी से अधिक की आबादी नौकरी से वंचित है तथा मजदूरी करने वालों की संख्या काफी अधिक है। कहा गया है कि मांझी नगर पंचायत की अहर्ता पूरी नही करता पंचायत के माध्यम से ही इसे अभी और विकसित किये जाने की जरूरत है। ज्ञापन में यह कहा गया है कि यदि बिहार सरकार उनकी मांग पर विचार नही करती है तो मांझी के सैकड़ों लोग आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।