शराब की नशे में धूत्त हो हंगामा मचा रहे दो युवको को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब की नशे में धूत्त होकर हंगामा मचा रहे दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली निवासी रविरंजन तिवारी तथा पंकज तिवारी बताये जाते हैं। मामले की प्राथमिकी एसआई अजय कुमार के बयान पर दर्ज की गई। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि दोनों युवक नशे की हालत में बनियापुर बाजार स्थित पूल के निकट हंगमा कर रहे थे जिससे राहगीर काफी परेशान थे। मामले की सूचना राहगीरों ने स्थानीय थाने को दिया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दोनों युवकों में अल्कोहल की मात्रा पाया जिसके बाद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर थाने लाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग