ठंड लगने से मौत
मांझी (सारण)। जैतपुर पंचायत के बेलदारी गांव में सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति को ठंढ लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बेलदारी गांव निवासी रनु राय का पुत्र राजेन्द्र राय सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला।इसी बीच उसकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी।परिजन जब उसे दाउदपुर के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाया जहाँ चिकित्सक ने उसे ठंढ के कारण मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मृतक का शव परिजन घर पर लाये तो देख पत्नी कुंती देवी चीत्कार मार कर रोने लगी। सुन कर आसपड़ोस के लोग पहुँचे।सभी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते रहे।वही राजेन्द्र के असमय मौत ने परिवार को विचलित कर दिया बताया जाता है कि मृतक की पत्नी और बच्चे के जीवन यापन पर गहरा चोट पहुची। घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया बच्चा राम ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि की राशि प्रदान की।वही मांझी उप प्रमुख सह राजद नेता राकेश राय ने इस घटना को काफी दुखद बताया। श्री राय ने कहा राजेद्र एक मिलनसार युवक था।उसकी मौत से पूरे परिवार व उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग