कार में लदे 40 लीटर शराब सहित दो गिरफ्तार
मांझी/दाउदपुर (सारण)। सोमवार को स्थानीय बलिया मोड़ से मांझी थाना पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक कार सहित 40 लीटर अंग्रेजी शराब भी जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त कार को जप्त किया गया। मालूम हो कि कार के पिछले सीट के नीचे वेल्डिंग कर एक विशेष तरह का बॉक्स बनाया गया था जिसमें छुपाकर शराब का तस्करी किया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों में मुजफ्फरपुर जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ राय का पुत्र सुनील राय एवं गैरतपुर थाना क्षेत्र के रामेश्वर राय का पुत्र प्रमोद कुमार शामिल है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान एवं एसआई सीता लाल गुप्ता व पुलिस एवम होम गार्ड के सिपाही शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग