राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया पुलिस ने छापेमारी कर 725 लीटर देसी शराब किया बरामद, तीन कारोबारी गिरफ्तार 

तरैया पुलिस ने छापेमारी कर 725 लीटर देसी शराब किया बरामद, तीन कारोबारी गिरफ्तार 

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर तरैया पुलिस ने 725 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने तरैया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर तरैया के पोखरेड़ा गांव में छापेमारी किया गया। उक्त गांव में जगदीश मांझी के घर पर छापामारी किया गया तो उनके घर के बगल में स्थित गड्ढा जिसमें पानी एवं जलकुंभी है वहां से जलकुंभी में छुपा कर रखा गया तीन ड्रम जिसमें दो-दो सौ लीटर देसी शराब था बरामद किया गया। उसी जगह एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति राजकुमार पासवान के घर की तलाशी ली गई तो उनके झोपड़ी में कोना में छुपा कर रखा गया 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि चकिया के विजय राय के पिकअप से एक घंटा पहले शराब पहुंचाया गया जिसमें से वे एक गैलन खरीदे थे तथा तीन ड्रम जगदीश मांझी द्वारा खरीद कर जलकुंभी में छुपा कर रखा गया है। इस मामले में तरैया पुलिस तीन व्यक्तियों विजय राय, राजकुमार पासवान तथा जगदीश माझी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। एक दूसरे मामले में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने थाना क्षेत्र के मोलनापुर पुर गांव में छापेमारी किया। मोलनापुर मिडिल स्कूल के पीछे बासवारी में राजदेव माझी के द्वारा देसी शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस को देख राजदेव मांझी भागने लगे। जिसे पीछा करके पकड़ा गया। इस दौरान घर की तलाशी ली गई। तो दो प्लास्टिक का झोला पाया गया जिसमें ढाई सौ एम एल का पांच पाउच तथा दूसरा झोला में तीन प्लास्टिक के बोतल में दो-दो लीटर कुल 6 लीटर देसी शराब पाया गया। पुलिस टीम इसके बाद पट्टी पचरौड़ में बबुआ राय एवं जितेंद्र राय के घर छापेमारी की। बबुआ राय एवं जितेंद्र राय पुलिस को देखकर भागने लगे। इन लोगों को पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। इसके बाद उनके घर की तलाशी ली गई तो बबुआ राय के आवासीय घर के आगे वाला कमरा में छुपा कर रखा एक गैलन जिसमें लगभग 30 लीटर देसी शराब एवं जितेंद्र राय के आवासीय घर के बरामदे में छुपा कर रखा एक प्लास्टिक का गैलन जिसमें लगभग 30 लीटर देसी शराब पाया गया। गिरफ्तार दोनों कारोबारी ने बताया कि उनके यहां सरेया रत्नाकर गांव निवासी राजेश्वर राय के द्वारा देसी शराब पहुंचाया गया है। इस मामले में राजदेव मांझी मोलनापुर, बबुआ राय व जितेंद्र राय दोनों ग्राम पट्टी पचरौड़ तथा राजेश्वर राय सरेया रत्नाकर को आरोपित कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वहीं गिरफ्तार पोखरेड़ा निवासी राजकुमार पासवान, पट्टी पचरौड़ निवासी राजदेव मांझी, बबुआ राय, जितेंद्र राय एवं एक अन्य शराब कांड संख्या-328/20 के आरोपी भगवतपुर निवासी धमेंद्र मांझी को तरैया पुलिस ने सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।