कृषि भवन में कृषि पदाधिकारी के साथ बीडीओ ने की बैठक
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कृषि भवन में कृषि पदाधिकारी व अन्य कर्मी के साथ बीडीओ ने की बैठक। बैठक के दौरान खरीफ विपवन मौसम 2020- 21 में धान अधिप्राप्त को लेकर कर्मी को कई दिशा निर्देश दिया गया। बीडीओ रजत किशोर सिंह ने बताया कि सभी किसान सलाहकार, कृषि सामान्य, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, के साथ खरीफ विपवन मौसम 2020- 21 में धान अधिप्राप्त हेतु महत्वपूर्ण बैठक किया गया है। बैठक में जिला पदाधिकारी सारण के द्वारा प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार प्रखंड के बहरमाड़र, माड़र, परसौना, शोभेपुर, चांदपुरा में गांववार/ टोलावार किसान सलाहकार को टैग किया गया है सभी किसान सलाहकार प्रतिदिन इच्छुक किसान जो धान बेचेंगे, उनकी सूची बनाकर सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। वहीं कठिनाई होने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज तिवारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार से संपर्क करेंगे। प्रतिदिन शाम में बीडीओ इसका अनुश्रवण करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग