दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। थानाक्षेत्र के बथुई गांव में सोमवार की दोपहर बोलेरो खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में महिला सहित तीन जख्मी हुए।उपचार पीएचसी परसा में किया गया।एक पक्ष से रूबी देवी का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया वहीं दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय रामेश्वर साह को सिर में गंभीर चोट लगी तथा सिर फट गया।घटना में रामेश्वर साह का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार भी जख्मी हुआ।सभी का उपचार पीएचसी में किया गया।प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी रामेश्वर साह को पीएमसीएच रेफर किया गया।पीएचसी परसा में उपचार के दौरान जख्मी रामेश्वर साह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी लगाने की विवाद को लेकर कहा-सुनी हुई तथा मारपीट हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग