अनियंत्रित पिक–अप की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान हाइवे 531 पर एकमा के शिवपरी मुहल्ले में एक अनियंत्रित पिक-अप की चपेट में आकर बाइक चालक एक युवक की गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचायी। ड्यूटी पर तैनात अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रभात ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि गलिमापुर गांव के राधाकृष्ण सिंह का पुत्र विनोद सिंह उर्फ मनोज सिंह (35) अपनी बाइक से एकमा बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर एनएच 531 पर एकमा के शिवपुरी मुहल्ले में अनियंत्रित पिक-अप चालक ने बाइक चालक विनोद सिंह उर्फ मनोज सिंह को रौंद दिया। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन सहित समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर विधायक श्रीकांत यादव ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिये जाने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग