विद्यालय का ताला तोड़कर अभिलेखों की चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में एकसार पंचायत के नगरा गांव में स्थित नया प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय और रसोई घर का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने काफी उत्पात मचाया है। इस दौरान कार्यालय के फर्नीचर की तोड़फोड़ की गई है। असामाजिक तत्वों ने कार्यालय में रखे अलमीरा का ताला तोड़कर सभी तरह के दस्तावेजों की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा एकमा थाने में लिखित आवेदन देकर विधिक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। वहीं पुलिस आवेदन लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। सरकारी विद्यालय में हुई इस चोरी की घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाध्यापक को फोन करके दी गई। इसकी जानकारी पाकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रताप सिंह मंगलवार की सुबह 9:00 बजे विद्यालय परिसर में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद देखा गया कि विद्यालय के कार्यालय और रसोई घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी व रसोईघर सहित बक्से का ताला भी टूटा मिला। जिसमें बाल पंजी, नामांकन पंजी, समस्त छात्र, शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी, कार्यालय आदेश पंजी, माता समिति पंजी, टीसी फाईल, परीक्षाफल पंजी, सभी प्रकार के उपयोगिता एवं वॉउचर, चेक बुक, पासबुक, मोहर, पोशाक, छात्रवृत्ति एवं चावल वितरण संबंधित अभिलेख, खेलकूद सामग्री, भवन एवं चहारदीवारी संबंधी अभिलेख, एमडीएम एवं विद्यालय विकास का कैश बुक, थाली, गिलास, आदि की चोरी कर ली गई और कुर्सी, टेबल आदि फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं इस चोरी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग