शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को वेतन भुगतान के लिए लिखा पत्र
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय छपरा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सह संयोजक तदर्थ प्रबंध समिति को एक आवेदन देकर मांग किया गया है कि तदर्थ प्रबंधन समिति के द्वारा मनोज कुमार सिंह को प्राचार्य नियुक्त किया गया है। तब से महाविद्यालय के सभी कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। कर्मियों के द्वारा आवेदन में लिखा गया है कि दीपावली ,बकरीद, छठ, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर भी वेतन भुगतान नहीं हो सका। सितंबर से दिसंबर तक करीब 4 महीने से वेतन बंद है। जबकि महाविद्यालय के खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध है । शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा तदर्थ प्रबंधन समिति से निवेदन किया गया है कि वेतन भुगतान करा दिया जाए। आवेदन देने वालों में शमीम परवेज, संजय कुमार सिंह, बिपिन बिहारी प्रसाद, कामेश्वर सिंह , प्रमोद कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार, मनीष कुमार सिंह अमित कुमार सिंह, सरिता कुमारी सिंह ,बच्चा सिंह, दशरथ सिंह, कृष्णा राय ,अशोक कुमार सिंह, प्रियश रंजन सिंह आदि शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग