गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से लाखों रुपए की सामान जलकर हुआ नष्ट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार पंचायत के तकटतरवार गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से भयानक आग का रूप ले लिया जिसमें लाखों रुपए की सामान जलकर नष्ट हो गया अंकित कुमार सिंह पिता स्वर्गीय रामेश्वर सिंह तथा सचिता सिंह पिता रामायण सिंह का घर जलकर राख हो गया जिसमें कपड़ा चौकी गहना सोने के लिए बिछावन 25 हजार नगद टीवी तथा गाड़ी के कागजात एलआईसी के कागजात समेत खाने पीने की वस्तुओं जलकर नष्ट हो गया घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तथा ग्रामीणों ने पंपसेट के सहारे भी आग पर काबू पाया घटना की सूचना मिलते ही तरवार पंचायत के भावी प्रत्याशी पंकज कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया तथा उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था किए जाने की बात कही


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग