अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बंधन बैंक के एक कर्मी से लगभग 96 हजार रुपये लूट कर हुए फरार
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुधैला व बलोखड़ा गांव के बीच चंवर के रास्ते में अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बंधन बैंक के एक कर्मी से 96565 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस सम्बंध में दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर स्थित बंधन बैंक की शाखा से जुड़ा कर्मी चन्द्रदीप मांझी दुधैला गांव की ओर से रुपये की वसूली कर अपनी बाइक से बलोखड़ा के रास्ते गुजर रहा था। तभी बीच चंवर में घात लगाए बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उसे रोक लिया। उसके बाद कनपटी पर पिस्टल सटा कर रुपये से भरे बैग और उसकी मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद हताश बैंक कर्मी किसी तरह दाउदपुर पहुंचा और उसने सारी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। उसके बाद कर्मी के लिखित आवेदन पर दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अपना जाल बिछा कर संदिग्धों पर नजर रखने के साथ हीं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरी गम्भीरता से इस मामले के उद्भेदन में लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग