बस ने बाइक में मारी जोरदार ठोकर, मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया- मढ़ौरा एसएच-73 सड़क पर मंगलवार की संध्या में भटौरा देवी स्थान के समीप बस की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर नन्दा गांव निवासी अशोक राय का 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राय बताया जाता है, जो अपने मां-बाप का एकलौता संतान था। वह बाहर प्रदेश में कोई प्राइवेट नौकरी कर रहा था और दो दिन पूर्व ही अपने घर अगौथर नन्दा आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक मढ़ौरा से गवन्द्री होते हुए अपने घर अगौथर नन्दा जाने के लिए चला था कि रास्ते में उसी दौरान भटौरा देवी स्थान के समीप सिवान से पटना जा रही गोपाल सर्विसेज बस ने उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। बस की ठोकर के बाद बाइक सवार युवक हवा में काफी तेजी गति से उछला और सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही घटना के बाद बस चालक बस लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और दुर्घटना की सूचना तरैया थाने को दी, तथा घटना घटीत कर बस चालक को बस लेकर फरार होने की बात बताई। तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने तुरंत मढ़ौरा थाने को घटना की सूचना दिया तथा घटना स्थल पर स्वयं पहुच कर जांच में जुट गए। वहीं ग्रामीणों ने बस का पीछा किया तबतक मढ़ौरा थाने की पुलिस ने मढ़ौरा धेनुकी चौक के समीप बस को घेर लिया तथा बस पर पटना जाने के लिए बैठे सवारियों को दूसरे गाड़ी से भेजने की प्रकिया में जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव अगौथर नन्दा में कोहराम मच गया, परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुचे तथा शव को देखकर चीत्कार फार-फार कर रोने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही देर संध्या तक तरैया थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अत्यप्ररिक्षण की प्रकिया में भेजने में जुटी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग