राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सोशल मीडिया “अनुभव जिंदगी का” व्हाट्सएप ग्रुप सदस्यों का पांचवां वार्षिक सम्मेलन आज

सोशल मीडिया “अनुभव जिंदगी का” व्हाट्सएप ग्रुप सदस्यों का पांचवां वार्षिक सम्मेलन आज

  • ग्रुप के सदस्य व शिमला आईजीपी जेपी सिंह ने भेजी अग्रिम शुभकामना

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (प्रो. अजीत कुमार सिंह/वीरेश सिंह)। छपरा-सीवान हाइवे 531 किनारे स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर, दाउदपुर के समीप जितेन्द्र सिंह की मेजबानी में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी सोशल मीडिया “अनुभव जिंदगी का” व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों का पांचवां वार्षिक सम्मेलन बुधवार को आहूत किया गया है। इसकी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए ग्रुप के मुख्य संचालक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। सारण स्थानीय निकाय विधान पार्षद पद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। उधर सारण जिले के मांझी प्रखंड के टेघड़ा गांव निवासी व आईजीपी, शिमला जय प्रकाश सिंह ने सम्मेलन की सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं भेजी है। उन्होंने कहा है कि सामाजिक सद्भाव व समरसता की मिसाल इस ग्रुप में मुझे शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यद्यपि अभी चंद दिन ही बीते हैं। परंतु इस अल्पावधि में ही इसकी विशिष्टता व सामाजिक उपयोगिता से मैं परिचित और अभिभूत हो गया हूँ। आज की सामाजिक पृष्ठभूमि में यह ग्रुप बेहद ऊर्जावान, नवयुवकों का समूह बन गया है जो ‘निष्काम सेवा’ की मिशाल पेश कर रहा है। यह ग्रुप आपातकाल में क्षेत्रवासियों के लिए संकटमोचक का कार्य कर रहा है। ऐसे ग्रुप का सदस्य होकर हमें गर्व का अनुभव हो रहा है।मैं आप सबों से काफी दूर शिमला में पदस्थापित हूँ। बावजूद इसके, ग्रुप की सक्रियता को देखते हुए स्वयं को मैं मांझी व एकमा में उपस्थित महसूस कर रहा हूँ। मेरी दिली इच्छा है कि मैं आप सबके बीच बैठकर बात कर सकूँ और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में योगदान दे सकूँ। लेकिन यहाँ शिमला में अपनी जिम्मेवारियों से बंधा हुआ हूँ। समय मिलते ही आप सब से मिलूंगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा मेरी सहभागिता रहेगी।