बैंक कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर की नकदी लूटी
दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुधैला व बलोखड़ा गांव के बीच चंवर के रास्ते में अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बंधन बैंक के एक कर्मी से 96565 रुपये लूट कर फरार हो गए। इस सम्बंध में दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर स्थित बंधन बैंक की शाखा से जुड़ा कर्मी चन्द्रदीप मांझी दुधैला गांव की ओर से रुपये की वसूली कर अपनी बाइक से बलोखड़ा के रास्ते गुजर रहा था। तभी बीच चंवर में पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उसे रोक लिया। उसके बाद कनपटी पर पिस्टल सटा कर रुपये से भरे बैग और उसकी मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद हताश बैंक कर्मी किसी तरह दाउदपुर पहुंचा और उसने सारी आपबीती बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। उसके बाद कर्मी के लिखित आवेदन पर दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के साथ हीं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।इस सम्बंध थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरी गम्भीरता से इस मामले के उद्भेदन में लगी है।उक्त मामले में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग