चंम्पा हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के गौरी मठिया गांव में दीपक भारती के आवासीय परिसर में चंपा हॉस्पिटल दाउदपुर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पारस हॉस्पिटल पटना के एमबीबीएस जेनरल फिजिशियन डॉ. अंशु अंकित के द्वारा घुटना दर्द, डायबिटीज, हृदय रोग व दमा से ग्रसित 250 पुरुष व महिला रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निरोग रहने के लिए जरूरी टिप्स दिया गया। डॉ. अंशु अंकित ने कहा कि स्वास्थ्य हीं सबसे बड़ा धन है। इसके प्रति हम सभी को सचेत रहना चाहिए। 40 वर्ष की उम्र के बाद स्वस्थ महसूस होने के बाद भी व्यक्ति को साल में अपना मेडिकल चेकअप एक बार जरूर करा लेना चाहिए।वही समाजसेवी हरिमोहन सिंह गुड्डू ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
इस मौके पर अवनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग