नन्दलाल सिंह कॉलेज के पूर्व प्रचार्य विनोद बाबू के निधन पर शोक सभा आयोजित
दाउदपुर/मांझी (सारण)। नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर-दाउदपुर के पूर्व प्राचार्य व सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ विनोद कुमार सिंह का सोमवार की देर शाम निधन होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर मंगलवार को नंदलाल सिंह कालेज परिसर में एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। अपना विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विनोद बाबू यहां कॉलेज में लंबे समय तक प्राचार्य के पद पर रहे और शिक्षा-व्यवस्था को बुलंदियों पर पहुंचाया। वे अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। उनके द्वारा कालेज में स्थापित पुस्तकालय का जेपी विश्वविद्यालय का अनमोल धरोहर है। जिनमें लाखों की संख्या में पुस्तकों व ग्रन्थों का अनमोल संग्रह है। शोक सभा में श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए प्राचार्य डॉ केपी. श्रीवास्तव ने कहा कि विनोद बाबू बहुत ही कर्मठ व्यक्ति होने के साथ ही हिन्दी, इतिहास समेत कई विषयों के बहुत बड़े विद्वान थे। उनके कई साहित्यिक रचनाओं में योगदान रहा है। उन्होंने प्राचार्य के पद पर रहते हुए कालेज को एक अलग पहचान दिलाई। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया। शोक सभा में डॉ कमल, डॉ आफताब आलम, स्वर्गदीप शर्मा, जीडी. राठौर, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ दिनेश पाल, प्रो. धनंजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय सिंह, आजाद भगत सिंह, आलोक कुमार, चारु उराँव, राजकुमार आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग