ठिठुरती ठंड में सोनौली मुखिया प्रत्याशी ने गरीबों के बीच में किया कंबल का वितरण
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सोनौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व राजद नेता इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने मंगलवार को पंचायत के सैकड़ों लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया।कबंल वितरण कार्यक्रम में इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने कहां कि पंचायत के वैसे गरीबों को मदद स्वरूप ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया गया।इस कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण से वैसे लोगों को राहत मिलेंगी जिनके पास ठंड से बचाव के साधन की कमी है।वे वैसे लोगों को भी चिन्हित कर के कंबल दे रहे हैं जो बेहद ही गरीब और असहाय हैं। कंबल वितरण के मौके पर सैकड़ों को सम्मान से बैठाकर कंबल दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में जाकर लोगों के बीच कबंल वितरण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग