राज्यपाल कॉलेज छपरा में नये वर्ष के स्वागत में सारण शिक्षकों का नूतन मिलन समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। शिक्षक अवकाश तालिका नव वर्ष 2021 के निर्माण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा सभी शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई जिसमें सभी संगठन के जिला प्रतिनिधि भाग लिए। और एक अपबंधिक अवकाश तालिका का निर्माण किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि 31 दिसम्बर को इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। तत्पश्चात् अंतिम साल की बिदाई और नूतन साल के आगमन के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केन्द्र राज्यपाल कॉलेज सारण में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर नूतन वर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षक साथी शिक्षक नेता एवं संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव, अरविन्द यादव, मंजीत तिवारी, मुन्ना कुमार, सुभाष कुमार, विजय राम, मोहम्मद इस्राइल जी, डा. राजेश यादव, आलोक सिंह, सुमन जी, विकास कुमार, रविन्द्र प्रसाद यादव, रमाशंकर कुमार, संतोष कुमार, पूर्व BEO डॉ द्विजेन्र्द राय, उमेश प्रसाद, अरूण राय, शहजाद आलम, पुश्पेन्र्द पांडे, उमेश राय, राजेश कुमार राय, विजय, अमित कुमार, अनिल कुमार, संजय राय, अजय कुमार, अन्य शिक्षक साथियों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग