जय प्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में स्थित तालाब का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू परिसर में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए उसके किनारे शेड सहित बैठने के लिए लगाया जाएगा बेंच। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ डॉ हरिश्चंद्र ने बुधवार को बताया कि कुलपति डॉ फारुक अली ने एक प्रस्ताव पारित है कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौन्द्रीयिकरण के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों की एक बैठक जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी तथा डीपीआर शिक्षक प्रतिनिधि एवं गैर शिक्षक प्रतिनिधि के समक्ष इसे रखा जाएगा।यदि सभी लोग पूर्णतया विश्वविद्यालय के तालाब के जीर्णोद्धार की इस योजना से संतुष्ट होंगे, तब सबसे एक दिन का वेतन देने का आग्रह किया जाएगा। जिससे यह कार्य सबके सहयोग से ही संपन्न हो। कुलपति डॉ फारूक अली स्वयं एक दिन का वेतन देंगे।इस कार्य के होने से विश्वविद्यालय की सुंदरता निश्चित रूप से बढ़ेगी तथा यह सारण के लिए एक पर्यटक स्थल के रूप में उभरेगा। शिक्षक संघ के प्रतिनिधि एवं शिक्षकेत्तर सचिव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय के विकास की बात है, तो सबको इस योजना में शामिल होकर कुलपति प्रो फारुक अली का साथ देने हेतु आग्रह किया जाएगा और इस योजना को सफल बनाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग