समान काम समान वेतन के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बुधवार को जिला स्कूल के प्रांगण में शिक्षको की एक बैठक करते हुए शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। शिक्षक नेताओ ने कहा कि 2020 में हम समान काम के बदले समान वेतनमान की लड़ाई लड़े, हड़ताल किए लेकिन करोना वैश्विक महामारी के आने के कारण हमें अपने देश और राज्य का ख्याल रखते हुए हड़ताल को स्थगित करना पड़ा। आने वाला 2021 में यदि सरकार समान काम के बदले समान वेतन मान की घोषणा अविलंब नहीं करती हैं तो 2021 में हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सभी शिक्षक संघों के सदस्यों ने अपनी एकता दिखाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अप्रशिक्षित प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई पर रोक लगाने के साथ में वेतन भुगतान जारी रखने के लिए शिक्षक नेताओं ने मांग की है। नेताओं द्वारा कहा गया कि सेवा समाप्ति की कार्रवाई को लेकर कुछ अप्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गई है। सरकार द्वारा याचिकाकर्ताओं को करवाई से मुक्त रखने का निर्देश दिया गया है। इसके मद्देनजर बिहार राज्य मुकदमा नीति 2011 के कि कंडिका चार ‘ग` के तहत न्यायालय का निर्णय आने तक सभी अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को सेवा समाप्ति एवं वेतन सदन की कार्रवाई से मुक्त रखने की मांग की गई। याचिकाकर्ताओं की तरह ही सभी प्रभावित शिक्षकों के न्यायालय जाने पर मुकदमों का बोझ भी बढ़ेगा। जो अप्रशिक्षित शिक्षक न्यायालय नहीं गए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करना राज्य मुकदमा नीति के उपरोक्त प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त अवसर पर रविंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, समरेंद्र बहादुर, विश्वजीत सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार विजय, संजय मीडिया, विनय श्रीवास्तव, मनजीत तिवारी, कमलेश्वर यादव, सुमन सिंह, नीरज सिंह, जितेंद्र चौधरी, उपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह राठौर, संजय राय आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग