शिक्षकेत्तर कर्मचारी प्रतिनिधि को हटाने के लिए दिया गया आवेदन
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय छपरा के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सह संयोजक तदर्थ प्रबंध समिति शंकर दयाल सिंह कॉलेज छपरा को महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के द्वारा बुधवार को आवेदन देते हुए माँग किया गया कि महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह को प्रतिनिधि से हटा दिया जाए। आवेदन में कर्मचारियों ने लिखा है कि अशोक कुमार सिंह अपने कर्तव्य के निर्वहन के प्रति सक्षम नहीं है तथा वे कभी अपने कर्मचारियों के हित के प्रति ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए इनको पद से हटा दिया जाए। आवेदन देने वालों में शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय छपरा के शिक्षकेतर कर्मचारियों में संजय कुमार सिंह, बिपिन बिहारी प्रसाद, कामेश्वर सिंह, अरविंद कुमार, मनीष कुमार सिंह, बच्चा सिंह, दशरथ सिंह एवं अन्य शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग