रेलवे से सेवानिवृत्त गार्डों को दी गई भावभीनी विदाई
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। वाराणसी मण्डल के छपरा जं० से अपनी सेवा पूरी कर बेदाग़ सेवानिवृत्त होने वाले मेल/एक्सप्रेस गार्ड सुशील कुमार एवं मालगाड़ी गार्ड लक्ष्मण मिश्रा को भाव भीनी विदाई दी गई। छपरा जं० स्थित डारमेट्री में एक समारोह आईपीएफ की अध्यक्षता में आयोजित कर सेवानिवृत्त गार्डों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक, सहायक मंडल चिकित्साधिकारी, आईपीएफ, पीआरकेएस के मण्डल अध्यक्ष व शायर ऐनुल बरौलवी तथा विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारी उपस्थित होकर सेवा निवृत्त रेलकर्मचारी सुशील कुमार तथा लक्ष्मण मिश्रा को बाक़ी जीवन की सलामती की बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दिये। उपस्थित सभी लोगों ने अपने- अपने विचार रखे और मंगलकामना की। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष एवं मशहूर शायर ऐनुल बरौलवी ने भी सेवानिवृत्त गार्डों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आज के माहौल में बेदाग़ सेवा निवृत्त होना किसी भी रेलकर्मचारी के लिए खुशी की बात है। आज रेल प्रशासन और केन्द्र सरकार हर तरह से कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ रही है और नये-नये क़ानून बनाकर प्रताड़ित कर रही है। कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है कि अगर यूनियन सक्रिय नहीं होती तो कोई कर्मचारी अपनी नौकरी पूरी नहीं कर पाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ हर पल रेलकर्मचारियों के साथ है। शुभकामनाएँ देते हुए मण्डल अध्यक्ष एवं शायर ऐनुल बरौलवी ने कहा-
- तुम जहाँ भी रहो, तुम सलामत रहो ।
- ज़िन्दगी में खुशी ही खुशी हो तेरी ।।
- कोई दुनिया की नज़रें लगे ना तुझे ।
- खुश रहो तुम सदा, ये दुआ है मेरी ।।
शुभकामनाएँ देने वालों में प्रेमनाथ सिंह, दुखन राम, एस० के० श्रीवास्तव, ए एच अंसारी, ललन कुमार शर्मा, ओपी शर्मा, अशोक कुमार सिंह, एम ए अंसारी, कन्हैया कुमार, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, बी के सिंह, एच एल राम, गोपेश्वर राय, ललन प्रसाद, रणजीत कुमार, अशोक कुमार तृतीय, भोला पासवान , कौशल कुमार, जयप्रकाश आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग