राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सोशल ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” का पंचम वार्षिक सम्मेलन समारोह पूर्वक हुआ सम्पन्न्

सोशल ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” का पंचम वार्षिक सम्मेलन समारोह पूर्वक हुआ सम्पन्न्

  • समारोह का शुभारंभ सारण निकाय के एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया

संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मांझी (सारण)। नंदलाल सिंह कालेज जैतपुर के समीप मांझी का अग्रणी सोशल ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” का पंचम वार्षिक सम्मेलन समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सारण निकाय के एमएलसी प्रत्याशी व समारोह के मुख्य अतिथि सुधांशु रंजन व मांझी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया। इस दौरान वर्ष 2020 को विदाई एवं नववर्ष 2021 का स्वागत किया गया। गायक रामेश्वर गोप ने सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा से नामक देश भक्ति गीत से समारोह का आगाज किया। वहीं सम्मेलन में शामिल सभी सदस्यों के अलावा क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकार बन्धुओं को अंग-वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि जिंदगी के अपने सकारात्मक अनुभव को दूसरों में बांट कर हीं नए तथा आदर्श समाज की रचना की जा सकती है। साथ हीं नई पीढ़ी को सही दिशा देकर उनका उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा सकता है। धीरे-धीरे विभिन्न राज्यों में रहने वाले क्षेत्र के लोगों के जुड़ने से यह ग्रुप एक हजार से अधिक सदस्यों का एक गुलदस्ता बन गया है। एक-दूसरे के सुख-दुख में सहयोग को हमेशा तत्पर “अनुभव जिंदगी का” ग्रुप के सदस्यों की सेवा-भावना इसकी खासियत है। इसके लिए ग्रुप के संस्थापक दिवाकर सिंह।गायक। व सफल संचालक मनोज कुमार सिंह। पत्रकार। सम्मान के पात्र हैं। सम्मेलन को सुधांशू रंजन अनिल सिंह प्रो ओम प्रकाश सिंह केशव सिंह।मुखिया। विजय सिंह तथा हसनैन अंसारी।पूर्व मुखिया। धर्मेन्द्र सिंह समाज उद्दव यादव अरविंद सिंह मो असलम दिग्विजय सिंह सोहैल अहमद ओम प्रकाश गुप्ता अनूप कुमार सिंह डॉ राहुल कुमार विक्की सावन कृष्णा सिंह पहलवान खुर्शीद अहमद आनंद तिवारी मुन्ना बाबा तथा साधु दुबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह तथा संचालन रंजन शर्मा। शिक्षक ने किया। सम्मेलन में जदयू नेता निरन्जन सिंह जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव नितेश कुमार सिंह संजय सिंह।गायक। इंद्रजीत सिंह जगमोहन चौहान आदि लोग मौजूद थे।