सात निश्चय योजना में शामिल नल जल योजना के तहत लगाई गई टंकी फूटी, भरभराकर गिर रहा है पानी
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं० 14 में सात निश्चय योजना में शामिल नल जल योजना के तहत लगाई गई टंकी की गुणवत्ता की पोल पानी सप्लाई होने के साथ ही खुलने लगी है, टंकी में पानी भरते ही ऊपर के हिस्से में फूटी टंकी से पानी नीचे भरभराकर गिरने लगा है। मालूम हो कि योजना के तहत लगाई गई पानी टंकी की अभी एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए और पानी टंकी फुट गई और पानी अब भरभराकर नीचे गिरने लगा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के कार्यों में बरती गई अनियमितता की पोल अब धीरे धीरे खुलने लगी है तथा कार्यों में काफी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है वहीं हर घर नल जल पहुचाने की सरकार की महत्वकांक्षी योजना फेल नजर आ रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग