पानापुर में शिविर लगाकर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति का बोनस का हुआ वितरण

सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के रामदासपुर गांव में बुधवार को एक शिविर लगाकर रामदासपुर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के सदस्यों के बीच बोनस का वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि आज पशुपालन भी जीविका का एक सशक्त माध्यम बन गया है। आज सैकड़ो परिवार ऐसी समितियों के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ बनाये हुए हैं। इस दौरान सुधा कंपनी की तरफ से पशु निधि योजना से पशुओं के लिए कैल्शियम, लीवर टॉनिक, कृमि दवा, गोधराशक्ति के अलावे नकद एक लाख उन्नतीस हजार तीन सौ सत्ताईस रुपये बोनस का वितरण किया गया। वही दातव्य निधि से गरीब पशुपालकों के बीच 50 कम्बल का भी वितरण किया गया जबकि समिति के सचिव रामजी राय को कर्मचारी बोनस के रूप में 19896 रुपये दिया गया। इस मौके पर सारण सुधा कैम्प के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद सिंह, तरैया जोन प्रभारी एन के चौरसिया, सुधा मित्र वसंत मणि प्रभाकर, पूर्व मुखिया सभापति राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, रत्नेश भाष्कर, जीतेन्द्र राय के अलावे सैकड़ो पशुपालक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग