बहरौली मुखिया ने महादलित टोला में कराया नाला का निर्माण

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के महादलित टोला में मुखिया के द्वारा नये नाला निर्माण का शुभारंभ किया गया। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि पंचायत के महादलित टोला वार्ड-5 में नाला नही रहने से टोले का नाला का पानी निकलने के रास्ते पर गंदा पानी लग जा रहा था वही गंदा पानी घरों में भी घुस जा रहा था जिससे महादलित टोला के लोग परेशान हो गए थे मामले में वार्ड के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए 300 मीटर नाला का निर्माण कराया जा रहा है।वही बाढ़ ने कई ग्रामीण सड़को का अस्तित्व ही मिटा डाला था तो कई सड़क के पगडंडी बनने से लोग परेशान है। जिससे कई वार्ड का सम्पर्क मशरक मुख्यालय से पूरी तरह कट गया था। सरकार एवं प्रशासन के असहयोगात्मक रवैए के बावजूद धीरे धीरे सभी जीर्ण शीर्ण सड़को को चलने लायक बना दिया गया है। वार्ड नम्बर 5 में बनने वाले नाला को एक साथ कनेक्ट कर घोघारी नदी तक नाला का निर्माण हो रहा है ताकि पानी घोघारी नदी में चला जाए और महादलित ग्रामीणों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग