मशरक के हरपुरजान वार्ड नं 8 में सेविका बहाली में हंगामा, सभा स्थगित
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के चाॅदकुदरिया पंचायत के वार्ड नं- 8 में आंगनबाड़ी सेविका बहाली के लिए आरोप प्रत्यारोप के बीच हो रहें हंगामा व एक दूसरे को धक्का मुक्की के बीच बहाली प्रक्रिया के लिए पहुंचे अधिकारियों ने सभा स्थगित कर बहाली स्थल से निकल गये।मशरक प्रखंड क्षेत्र के चाँदकुदरिया पंचायत के वार्ड नं- 8 में सेविका पद के चयन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा मशरक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला पदाधिकारी सारण के ज्ञापांक- 1502 दि – 10 दिसम्बर 20 एवं अनुमंडल पदाधिकारी मढौरा के आदेश ज्ञापांक- 3347 दि- 19 दिसम्बर 20 द्वारा प्राप्त एवं निदेशक आईसीडीएस के पत्रांक- 5468 दि- 7 दिसम्बर 20 द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक के अनुपालन में ऑगनबाड़ी सेविका के चयन हेतु विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। बीडीओ श्री सिन्हा के अध्यक्षता में आयोजित विशेष आम सभा में वार्ड सदस्य के अलावे आवेदिका व लाभार्थियों तथा बाल बिकास परियोजना कार्यालय के सुपरवाइजर अमृता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशेष आम सभा में आरोप प्रत्यारोप के साथ हो हंगामा होते देख विशेष आम सभा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग