दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां दें रहीं हैं आशा कार्यकर्ता
- छोटा परिवार रखने का दिया जा रहा संदेश

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पीएचसी से विभिन्न पंचायतों के गांवों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से शादी करने वाले दूल्हा और दुल्हन को सरकार द्वारा भेजा गया गिफ्ट पैक दें कर छोटा और सुखी परिवार रखने का संदेश दे रही है।इस पैक में कंडोम और गर्भ निरोधक गोली समेत कई सामान दिया जा रहा है। मामले में बीसीएम लव कुश कुमार ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट दिया जा रहा है। इस किट का नाम नई पहल रखा गया है। पहले खेप में 100 पैकेट आये हैं इसको लेकर आशा कार्यकर्ता घर पहुंचा रही है। साथ ही इसमें संदेश भी लिखा हुआ है। वही आशा कार्यकर्ताओं को प्रति किट संबंधित प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।इस कीट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का संदेश, 2 कंडोम का पैकेट, गर्भ निरोधक गोलियां माला -एन 2 पैकेट, आपात कालीन गर्भ निरोधक गोलियां 3, साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोलियां 1 पैकेट एवं 2 प्रेग्नेंसी जांच किट और किसी भी मदद लिए आशा कार्यकर्ता और एएनएम का मोबाइल नंबर दिया जा रहा है। इसके अलावे विवाह पंजीकरण फार्म, पंपलेट, तौलिया, कंघी, बिंदी, नेलकटर, दो रूमाल और एक छोटा शीशा दिया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग