पटना से गोरखपुर जा रहें व्यवसायी की मशरक में स्विफ्ट डिजायर लूटी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पटना से गोरखपुर जा रहें किराना व्यवसायी से मंगलवार की आधी रात्रि में मशरक में मारूति स्विफ्ट डिजायर बीआर 01ई एक्स 0765 चार चक्का गाड़ी अज्ञात लूटेरों ने मारपीट कर लूट लिया और फरार हो गए। मामला है कि पटना जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गांव-शाहपुर पो-कछुआरा निवासी पुरूषोतम कुमार पिता स्व रामानंद सिंह जो पटना में किराना व्यापारी हैं वे पटना से एस एच-73 और मशरक से एस एच-90 के रास्ते गोरखपुर जा रहें थें कि मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी रेलवे ढाला के पास ब्रेकर पर दो अज्ञात अपराधियों ने बल पूर्वक गाड़ी रोक उसमें बल पूर्वक बैठ कर चार चक्का अगवा कर लिया और गाड़ी में ही मारपीट करतें हुए एस एच-90 पर ही गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी इथेनॉल फैक्ट्री के पास घायलावस्था में फेक दिया। अपराधियों ने मोबाईल समेत पाकेट में रखें 8000 रूपये नगद भी ले लिए।लूटी गई चार चक्का उनके भाभी स्वीटी के नाम से रजिस्टर्ड है। मामले में घायल ने पीएचसी में इलाज कराया और अपने रिश्तेदार के संग पटना चला गया वहां से वापस प्राथमिकी दर्ज कराने बैकुंठपुर थाना पहुंचा जहां उन्हें बताया गया कि घटनास्थल मशरक थाना क्षेत्र में हैं तब उन्होंने मशरक थाना में आवेदन दिया जिस पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग