मशरक के डाकघर में लिंक बाधित होने से कार्य प्रभावित, एक पखवाड़ा पूरा होने को लेकिन सुध लेना नहीं
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। स्थानीय डाकघर में लिंक प्रभावित होने से कई प्रकार के कार्य प्रभावित है। ये स्थिति है की लिंक खराब की शिकायत की एक पखवाड़ा पूरा होने को लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं। जिससे आमजनों के साथ विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।महीने के 22 तारीख से ही लिंक फेल है।लिंक नहीं रहने से बैंक के वित्तीय लेनदेन में हर प्रकार के खाता से लेनदेन नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में डाकघर के ग्राहक आवश्यक सेवाओं के लिये आकर सुबह से शाम तक इंतजार कर लौट जा रहे है।सबसे बड़ी परेशानी उन खाताधारीयों की है जिनके घर में दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए परिजन खाते में रूपया भेज दे रहें हैं। उनके अपने द्वारा रुपयें निकालने जाने पर नही मिलने पर दुसरे से उधारी के लिये विनती करनी पर रही है । बताया जाता है की आमजनों के साथ विभाग के निवेश करने वाले ग्राहकों को भी अन्यत्र बैंक आदि में निवेश कर दे रहे है।कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाॅक डाउन के बाद से पहले ही ग्राहकों की कमी थी और नगद जमा निकासी को छोड़कर स्पीड पोस्ट सहित एक जगह से दूसरे जगह तक भेजे जाने वाले पत्राचार का काम नहीं हो रहे हैं।अब लिंक फेल होने के कारण डाकघर में जमा-निकासी के अलावा एनएससी, केबीपी, टीडी, पीएलआई, आरपीएलआई, मनीआर्डर सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण डाकघर में होने वाले करीब सभी कार्य ठप पड़े हैं। उक्त कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाके की महिलाएं जो बचत खाता खोलने के लिए परेशान हो रही है। वही कुछ कर्मचारियों ने दबे जुबान में बताया कि डाकघर के अधीक्षक इंटरनेट सेवा चालू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहें।यदि वे चाहें तो इस समस्या का समाधान कुछ ही घंटों में कर सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग