ग्राहक बनकर आई दो महिला ने सोने की दुकान से दुकानदार को बरगला कर ढाई लाख के गहने लेकर हो गई फरार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। ग्राहक बनकर आई दो महिला उच्चको ने सोने की दुकान से दो लाख के सोना का गहना लेकर हुआ फरार, घटना बुधवार की संध्या की है। अमनौर एच आर कॉलेज के निकट मा भवानी ज्वेलर्स बर्तन भंडार दुकान में ग्राहक बनकर दो महिला आई,पहले पायल लेने की बात दुकानदार से बोली,पायल देखने के बाद सोने के गहना दिखाने को बोली,इसी प्रकार दुकानदार को उलझाए रखी,तभी तीसरा ग्राहक आता है,और गहने का मोल करने लगता है।तीसरे ग्राहक में दुकानदार को उलझे देख गहना के डब्बा लेकर नौ दो ग्यारह हो गई।दुकानदार दुकान से निकलकर चारो तरफ दोनो महिलाओं को खोज बिन शुरू किया पर कही नजर नही आई।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम पहुँच मामले का संज्ञान लिया।दुकान के ऊपर सीएसपी बैंक है,बैंक का सीसीटीवी खंगाला तो दोनों महिलाओं की तस्बीर सामने आया। अमनौर हरनारायण निवासी पीड़ित दुकानदार पवन कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि डब्बे में 15 से बीस थान सोने के कान की बाली झुमका टॉप था।जिसका अनुमानित दाम दो से ढाई लाख रुपया बताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग