बैंगलोर कमाने गए युवक की मौत के बाद रिविलगंज पहुंचा मृतक का शव, परिजनों ने किया सड़क जाम

आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज(सारण)। बैंगलोर कमाने गए युवक की मौत के बाद बुधवार को देर रात्रि रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गोदना धर्मशाला वार्ड नं०12 में स्थित घर मृतक युवक का शव पहुंचा। घर परिवार के रोने चिल्लाने की आवाज़ से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार की सुबह परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार और बलिया होते हुए उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग एनएच-19 सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने ठीकेदार धर्मेंद्र महतो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ठीकेदार पर मामला दर्ज करने की माँग पर अड़े रहे। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गोदना धर्मशाला वार्ड नं 12 निवासी चंद्रिका महतो के 20 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार महतो की बैंगलोर में हुई मौत के बाद परिजनों ने कहा कि ठीकेदार ने उनके पुत्र की हत्या की है। परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने गोदना धर्मशाला समीप जामकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खत्म कराया। हालांकि परिजनों ने एक आवेदन रिविलगंज थाना को सौंपते हुए ठीकेदार धर्मेंद्र महतो पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग