राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कारोना खतरे के बीच जातिवादियों ने दलित मुखिया के घर पर हमला कर बेरहमी से पीटा, दलान में लगायी आग, बाइक व समान जला

कारोना खतरे के बीच जातिवादियों ने दलित मुखिया के घर पर हमला कर बेरहमी से पीटा, दलान में लगायी आग, बाइक व समान जला

  • घायल मुखिया समेत चार लोग सदर अस्पताल में भर्ती
  • दूसरे प्रदेशों से आये लोगों को क्वारेन्टाइन सेन्टर पर रखने को लेकर हुआ घटना

 

छपरा(सारण)। देश-दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जुझ रही है, आम लोगों की संक्रमण से बचाव, सुरक्षा एवं रोकथाम को लेकर लॉकडाउन किया गया है। लेकिन सारण जिले में दरियापुर प्रखंड के खानपुर में कुछ समुदाय के लोग भेदभाव एवं जातिवाद करने में व्यस्थ है। जिले के दरियापुर प्रखंड के खानपुर पंचायत के दलित मुखिया चन्द्रदीप मांझी के घर पर जैतिपुर गांव के दजर्नो जातिवादियों ने हमला कर उपद्रव मचाया। मुखिया, उनके पत्नी, पुत्र समेत कई लोगों को बेरहमी से मारपीट किया गया। साथ मुखिया के दलान में आग लगा दिया। जिससे बाइक, पंचायत का दस्तावेज सहित लाखों की संपत्ती जलकर राख हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद दरियापुर सहित कई थानों की पुलिस गांव में पहूंची एवं विवाद को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल मुखिया एवं उनके परिजनों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मुखिया ने दरियापुर थाना में जैतीपुर गांव के करीब 12 लोगों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि रामपुर जईती गांव के करीब 12 की संख्या में दो अप्रैल की रात करीब नौ बजे घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट किये। उन्होंने बताया कि रामपुर जईती रंजीत राय, दिवाकर राय, रंजन राय, लपेटु राय, रामबाबू राय, अरूण राय, राजबल्लम राय, बिक्की राय, अशोक राय, ब्रजेश राय, पवन राय, गौतम राय सहित अज्ञात 15 लोग अवैध हथियार से लैश होकर घर पर आये और दलित मुखिया को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सभी परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट किया। साथ ही दलान में आग लगा दिया। जिसमें रखे बाइक, पंचायत का दस्तावेज समेत अन्य कागजात जलकर राख हो गया है।

 

दूसरे प्रदेशों से आये लोगों को क्वारेन्टाइन सेन्टर पर रखने को लेकर हुआ घटना

खानपुर पंचायत के दलित मुखिया एवं उनके परिवार के साथ मारपीट तथा दलान में आग लगाने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे राज्यों से आये लोगों को क्वारेन्टाइन सेन्टर पर रहने के लिए हुए विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि रामपुर जईती गांव के कुछ लोग दूसरे राज्य से आये थे। जिन्हें गांव के स्कूल में बने क्वारेन्टाइन सेन्टर में रहने के लिये मुखिया बोले थे। जिसमें रामबाबू राय का पुत्र विकास कुमार रह रहे थे। गुरूवार की शाम मुखिया ने निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन के लिए चावल दिया। जिस पर दोनों में थोड़ा विवाद हुआ। वे लोग क्वारेंटाइन में रहने के लिए घर जैसी सुविधा की मांग कर रहे थे। जिस पर मुखिया ने कहा कि सरकार से जो मापदंड निर्धारित है, वहीं उपलब्ध कराया जाएगा। अगर कोई परेशानी है तो प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी से शिकायत कर सकते है। लेकिन वे लोग मुखिया की एक न सुनी, और दो अप्रैल की रात में गुटबनाकर मुखिया के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया है।

 

घटना को दबाने में जुटे रसूकदार

दरियापुर प्रखंड के खानपुर पंचायत के दलित मुखिया के घर पर हमला कर मारपीट का मामला प्रकाश में आने के बाद आस-पास के रसूकदार जातिवादी लोग हमलावरों को बचाने में जुट गये है। मुखिया के घर के आस-पास के लोगों ने बताया कि रसूकदारों के दबाव के कारण दरियापुर थाने में आवेदन देने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। जख्मी मुखिया एवं उनके परिजनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिसका फायदा उठाकर हमलावरों की मदद करने के लिए जोड़अजमाइश कर रहे है।