इसुआपुर में आधा दर्जन घरों में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख
इसुआपुर(सारण)। इसुआपुर प्रखंड में जहाँ कोरोना वायरस को लेकर लोग सहमें हुये हैं, वहीं शुक्रवार की रात्रि में डटरापुरसौली पंचायत के दरवाँ गाँव में भयंकर आग लग गई । जिसमें दरवाँ गाँव के मोतिलाल साह, अंबिका साह, अभय साह, शैलेन्द्र साह, नागेन्द्र साह व गोदावरी कुवँर के खपरनुमा घरों में भयंकर आग लग गई । आगलगी की घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया संगम बाबा ने तुरन्त प्रशासन व फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग की लपटे इतनी तेज थी की आसपास के घरों को भी मौके पर पहूंचे प्रशासन व गाँव के लोगों की मदद से खाली कराया गया। वहीं दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से बङी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी में दर्जनों मवेशी के साथ-साथ लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। आगजनी से पिङित परिवार ने सोनालाल साह समेत आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बना पुलिस थाने में आदेवन दिया है। मौके पर स्थानीय मुखिया संगम बाबा ने आगजनी से पिङित परिवार के मोतिलाल साह को आटा-चावल, राशन, बिछावन व तिरपाल मुहैया कराई । मौके पर स्थानीय सरपंच झुलन राय व वार्ड सदस्य अमीत गुप्ता मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग