राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

किसी को कष्ट देकर ना करें नए वर्ष की शुरुआत,गरीबों को भोजन व गर्म कपड़े दें

किसी को कष्ट देकर ना करें नए वर्ष की शुरुआत,गरीबों को भोजन गर्म कपड़े दें

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

गड़खा (सारण)। आज अंग्रेजी नववर्ष 2021 की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर पूरे देश दुनिया में उत्साह और उल्लास है।हर कोई नए साल को अपने तरीके से इंजॉय करना चाह रहा है।सभी अलग-अलग तरीके से नए वर्ष को सेलिब्रेट कर रहे हैं। परंतु कुछ लोगों द्वारा अपने भोजन के लिए बकरी मुर्गा और मछली अर्थात मांसाहार भोजन के लिए से शुरुआत करते हैं। ऐसे में लाखों निर्दोष जीवो की हत्या कर दी जाती है।हमअपने पेट भरने के लिए किसी की हत्या से ही नववर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत करते है।दुनिया में कोई भी प्राणी ऐसा नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों की हत्या हो,परंतु हम इंसान ऐसे हैं जो अपने पेट भरने के लिए अपने आसपास रहने वाले जीव जंतुओं को मारकर खा जाते हैं। यदि हमारे बच्चे को थोड़ा भी कष्ट हो तो हम कितने दुखी होते हैं। उसी प्रकार मुर्गा बकरी को भी दुख होता होगा। इसलिए इस नववर्ष को सादगी तरीके से शुरुआत करें। क्योंकि भोजन और रहन-सहन के कारण ही कोरोना महामारी चीन से पूरे दुनिया में फैली। ऐसे में बिना प्राकृतिक को क्षति पहुंचाए। हम नव वर्ष मनाए, सबको खुशियां दे,गरीबों को भोजन और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देकर नववर्ष की शुरुआत करें।

सन्त श्री मुरारी स्वामी, श्रीधर बाबा आँख अस्पताल, सरायबक्स, गड़खा,सारण