भाकपा अंचल सचिव के नेतृत्व में तीनों किसान बिलों के खामियों पर हुई चर्चा
मृत्युंजय तिवारी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। पैगा मित्रसेन पंचायत के चांदचक गाव में भाकपा अंचल सचिव के नेतृत्व में किसानों की बैठक हुई जिसमें तीनों किसान बिलो के खामियों पर चर्चा हुई और किसान बिल के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए अंचल सचिव ने बताया कि इस बिल से पूंजीपतियों द्वारा भंडारण कर कालाबाजारी को बढ़ोतरी मिलेगी तथा आमलोगों एवं किसानों को भारी नुकसान होगा। एमएसपी के नाम पर भी किसानो को गोदी मीडिया के माध्यम भ्रम फैलाया जा रहा है जिसको वामपंथ होने नहीं देंगे। बैठक में बिजेंद्र मिश्रा, राजेन्द्र राय, राजेश ठाकुर, बिजेंद्र राय, जिवनांदन राय आदी लोगों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग