कोरोना योद्धा चिकित्सक हुए सम्मानित
छपरा/गाजियाबाद। संयुक्त चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की ओर से समारोह स्थल स्टेट बैंक के नीचे निकट गुरुद्वारा, पुराना रेलवे स्टेशन रोड बजरिया, गाजियाबाद में एससीडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सीपी चौबे व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बिहार के सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के मानपुर गांव के निवासी व भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार गिरि और डॉ. दिनेश कुमार कौशिक गौतमबुद्धनगर, नोएडा के साथ साथ उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के चिकित्सकों को प्रतिक चिन्ह व कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आप सभी के द्वारा कोरोना महामारी के समय की गई सेवा ने मानवता की नई मिसाल कायम की है। आप सभी ने एक शुरवीर की भांति सेवा कर्म किये हैं। इसलिए आप सभी को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग