अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार गढ़े में पलटी, घायल सदर रेफर

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार की सुबह सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी स्व रामदेव महतो के 43 वर्षीय पुत्र हरिकिशोर महतो के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया वह सुबह में घर से साइकिल से मोथहा गया था वही से वापस लखनपुर सतजोड़ा सड़क से वापस आ रहा था कि सतजोड़ा पेट्रोल पंप के पास सतजोड़ा की तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार गढ़े में पलट गई। परिजनों द्वारा घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही परिजनों ने बताया कि बोलेरो सवार लोगों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।घटना की सूचना पर पानापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बोलेरो को अपने कब्जे में ले ली है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग