नये साल पर युवा क्रांति रोटी बैंक के सदस्यों ने किया रक्तदान

छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। नये साल के अवसर पर युवा क्रांति रोटी बैंक के सदस्यों ने रक्तदान किया। सदस्य सन्नी खान के सहयोग से दो जरूरतमन्द लोगों को रक्तदान कराया गया। सन्नी खान ने कहा कि करके देखो अच्छा लगता है। संस्थापक ई. विजय राज ने कहा कि हमारी टीम हर दिन कुछ नया करने का प्रयास करती है और छपरा शहर मे अलग ही अपनी पहचान है। तारिक अनवर और रंजीत गुप्ता ने रक्तदान कर कहा जब भी कोई जरूरतमन्द लोगों को रक्त की आवश्यकता हो हर समय हमारी अहम भूमिका रहेगी। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सदस्य राशिद रिज़वी ने कहा कि रक्तदान जब किसी को जरूरत पड़े, उस समय ही करें। जिससे जरूरतमन्द लोगों की मदद हो। नए साल पर हमारी टीम द्वारा अच्छी पहल करते हुऐ आगे ऐसे ही जरूरतमन्द लोगों के लिए अहम भूमिका निभाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग