हिन्दुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए दु:खदायी वर्ष रहा 2020: तारिक अनवर
- कई सामाजिक कार्यकर्ता सहित तारिक़ अनवर ने रक्तदान कर नये साल का किया स्वागत
छपरा (सारण)। शहर के बड़ा तेलपा चौक निवासी व युवा सामाजिक कार्यकर्ता तारिक़ अनवर ने नया साल 2021 का जश्न छपरा सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान करने मनाया। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड इंटरनेशनल फाउंडेशन के यूथ विंग के सारण जिलाध्यक्ष जनाब तारिक़ अनवर हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं और उनके द्वारा विगत कई सालों से हर साल जिले के अलग अलग प्रखंडों में फ्री हेल्थ कैम्प सह मुफ्त दवा वितरण का आयोजन होता है। तारिक़ अनवर ने कहा कि 2020 साल हिंदुस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत दु:खदायी वर्ष रहा है। बहुत ही संघर्षों का सामना करते हुए हम सभी ने नये वर्ष में प्रवेश कर लिया है। अल्लाह से दुआ है कि यह नया साल हम सभी की ज़िंदगी में खुशियों की सौगात और स्थिरता लाये। आपसी प्यार और सौहार्द लेकर हम ज़िंदगी में आगे बढ़ें और बिना किसी भेदभाव के हर धर्म और जाति के लोगों के लिए हमेशा खड़े रहें। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। मेरी खुशनसीबी है कि मेरा रक्त किसी हिंदुस्तानी भाई/बहन के काम आ सकता है। हम सभी को सदैव एक दूसरे की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। तभी एक बेहतर समाज और बेहतर राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता सन्नी खान, फैसल अंसारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग