विद्युत स्पर्शाघात से एक की मौत
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में गुरुवार की रात्रि में विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी असर्फी ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शर्मा ठाकुर बताया जाता है। घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में शौच जाने के क्रम में धारा प्रवाहित विद्युत पोल के स्ट्रीक तार के सम्पर्क में आने से शर्मा ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नज़दीकी चिकित्सकों के यहां ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें गम्भीरावस्था में सरकारी अस्पताल रेफरल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ले गए, जहां उपस्थित चिकित्सक ने शर्मा ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्रियां है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अत्यप्ररिक्षण के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग