बनियापुर पुलिस ने तीस लीटर अवैध शराब किया बरामद
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनियापुर पुलिस ने तीस लीटर अवैध शराब बरामद किया। मामले में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की प्राथमिकी बनियापुर थानाध्यक्ष रितेश मिश्रा के बयान पर दर्ज किया गया। बताया गया है कि महिला तस्कर व हरपुर कराह निवासी मालती देवी के घर के घर में शराब छुपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की सत्यता की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देख महिला भागने लगी जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाए महिला की निशान देही पर छापेमारी के बाद प्लास्टीक के बोरे में रखे तीस लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग