महिला की पिटाई कर जख्मी किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के हरपुर में महिला की पिटाई कर जख्मी किये जाने की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित महिला मनिरखा कुंवर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह घर में थी तभी परोसी भूषण सिंह, बिना सिंह, बिक्की सिंह तथा गुड्डू सिंह एकजुट होकर आए। नामजदों ने लाठी डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बचाव में आई पीड़िता की पत्नी की भी पिटाई कर दी गई। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग