सदर अनुमंडलाधिकारी ने बनियापुर प्रखंड के सरेया पैक्स केंद्र का किया निरीक्षण, धान अधिप्राप्ति का लिया जायजा

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सदर अनुमंडलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को प्रखंड के सरेया पैक्स केंद्र का निरीक्षण कर धान अधिप्राप्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ द्वारा उपस्थित किसानों से भी बातचीत की गई। साथ ही धान अधिप्राप्ति के लिये सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त होने के बारे में भी पुछताक्ष की गई। मौके पर उपस्थित बीसीओ दिलीप कुमार चौधरी और पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि उक्त पैक्स केंद्र पर धान की विक्री के लिये अबतक 60 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसके आलोक में दो दर्जन किसानों से 806 क्विंटल धान की खरीद हो चूकि है। जबकि पाँच किसानों के 403 क्विंटल धान विक्री के एवज में भुगतान भी किया जा चुका है।वही शेष किसानों का भी भुगतान की प्रक्रिया जारी है। मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, किसान भृगुनाथ सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। इधर एसडीओ श्री सिंह द्वारा गोपाल कृष्ण गौशाला हरपुर कराह का भी मुआयना कर गौशाला की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही गौशाला के सदस्यों और कोषाध्यक्ष से बातचीत की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग