भेल्दी के कोरेया पंचायत के सरपंच की 95 वर्ष की उम्र में हुई मृत्यु, जनाजे मे जुटे जनप्रतिनिधि
मृतुंजय तिवारी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत के सरपंच राम प्रसाद राय की 95 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण हुई मृत्यु। श्री राम प्रसाद अपने पंचायत ही नहीं पुरे अमनौर प्रखंड के जाने- माने सरपंच और गरीबों के मसीहा माने जाते थें। उन्की मृत्यु की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं खबर को सुनते ही कोरिया पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी बिना देवी के पति समाजसेवी हरेश कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर सरपंच के परिवार को ढाढसा बढ़ाया इस खबर को सुनते हैं पंचायत तथा जनप्रतिनिधियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग