बिजली के शार्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, सामान जलकर भस्म
आशिफ खान की रिर्पोट। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं०12 रविदास नगर गाँव के एक झोपड़ीनुमा घर में शनिवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से आगलगी की घटना हुई। रविदास नगर गाँव निवासी सीता राम राय के घर आगलगी की घटना हुई जिसमें झोपड़ीनुमा घर के अंदर रखा सारा सामान भी जलकर भस्म हो गया, रविदास नगर गाँव निवासी पीड़ित सीता राम राय ने बताया कि दोपहर बाद अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई और घर में रखे कपड़े, 7 बोरा गेहूँ, बिस्तर, खटिया, भूसा एवं अन्य-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद घर के अंदर से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग